मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री राम यादव ने अपनी पत्नी तथा झोपड़पट्टी जनता मोर्चा की सचिव रेखा यादव के साथ दहिसर पश्चिम स्थित गणपत पाटील नगर का दौरा कर लोगों को भरोसा दिलाया कि मुंबई महानगरपालिका पर भाजपा के काबिज होने के बाद, गणपत पाटील नगर को बिजली ,पानी, आरोग्य, पक्की सड़क, गटर जैसी सभी बुनियादी समस्याओं से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि आज भी यहां की जनता बावड़ी का पानी पीने के लिए मजबूर है। राम यादव ने लोगों से अपील की है कि वे आने वाले महानगरपालिका चुनाव में गणपत पाटील नगर की उपेक्षा करने वाले शिवसेना नगरसेवक को बाहर का रास्ता दिखाएं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments