नालासोपारा : (संवाददाता) पालघर जिले के नालासोपारा शहर के शिवाजी स्कूल के पास पाण्डेय नगर नालासोपारा पूर्व में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम "संस्कृति शक्ति महिला मंडल" द्वारा आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वसई- विरार शहर महानगर पालिका के पूर्व सभापति श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे व शरयू संतोष राठौड़,सीमा मिश्रा (समाजसेविका -गोरेगांव) की प्रमुख उपस्थिति रही।
संस्था की संस्थापिका श्रीमती स्वाति राजकुमार उपाध्याय व संस्थापिका श्रीमती बबिता दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में
नीलम मिश्रा, जिलाध्यक्षा प्रतिभा पंकज दुबे,अनीता पाण्डेय,सुनीता दुबे,मंजू पाण्डेय, रजवंता प्रजापति,मनीषा मिश्रा,लक्ष्मी शुक्ला,प्रियंका तिवारी,कुसुम शुक्ला,शीला पाण्डेय,मीरा दुबे (स्वाभिमानी संघ),श्रीमती सरोज तिवारी (राघवेंद्र सेवा मंच),ज्ञानती मिश्रा, सुधा मिश्रा, पुजा राज सिम्पम सिंह सहित सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में और सभी के सहयोग से हल्दी कुमकुम कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से समापन हुआ। संस्था की संस्थापिका श्रीमती स्वाति राजकुमार उपाध्याय व संस्थापिका श्रीमती बबिता दिनेश शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त की।
0 Comments