मुंबई। साहित्यिक मंचों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,समाजसेवी,सर्वहितैषी एवं कवि गीतकार पत्रकार विनय शर्मा दीप के 50 वीं जन्मदिन की वर्षगांठ पर उनके चाहने वाले शुभचिंतकों ने उन्हें व्हाट्सएप फेसबुक एवं दूरध्वनी से शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। युवा समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील यादव के साथ पूर्वांचल चाल के युवा अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, रामचंद्र यादव, राजेश शर्मा,संदीप यादव,अभिषेक पाल, निलेश गुप्ता,केशव शर्मा,राम आशीष चौहान,अरविंद गुप्ता आदि ने उपस्थित होकर केक काटा और शुभकामनाएं दी।रंग पंचमी के पावन पर्व की शुभ घड़ी में विनय शर्मा दीप के जन्म उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन फाग कबीरा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया,जिसमें राजेश कुमार शर्मा,अरविंद कुमार गुप्ता,छट्ठू यादव,रचित शर्मा,कविता,गीतिका, रचना,रेनु देवी आदि उपस्थित थे,सभी ने जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई।
0 Comments