मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन साहित्यिक मंच द्वारा रंग पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार दिनांक 18 मार्च 2022 को भारत के प्रदेशों से गीतकारों की उपस्थिति में फाग,चौताल एवं होली के गीतों की चौपाल सजी, साथ साथ मुंबई के प्रतिष्ठित कवि एवं राष्ट्रीय साहित्यिक मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के 50 वें जन्मदिन को भी मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार मोतीलाल बजाज ने की,विशिष्ट अतिथि के रूप में बर्थडे बॉय के रुप में विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।रंग पंचमी एवं दीप जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का आनंद लेने एवं गीतों से मदमस्त करने जौनपुर से प्रमोद कुमार प्रेमी, वरिष्ठ कलमकार कल्लू स्नेही, गीतकार रविंद्र शर्मा दीप,राजस्थान से कवियत्री मीनाक्षी राजपुरोहित,जौनपुर से राहुल शर्मा,अनुराग शर्मा,कवियत्री वैशाली सिंह मुंबई से,भास्कर सिंह माणिक, कवियत्री संगीता शुक्ला,फिरोज आलम के साथ काव्य सृजन के पदाधिकारियों में संस्था अध्यक्ष पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी,उपाध्यक्ष पंडित श्रीधर मिश्र,वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शर्मा,उत्कृष्ट साहित्यकार प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी,
गजलकार आनंद पांडेय केवल,महिला इकाई अध्यक्षा श्रीमती इंदु मिश्रा एवं नई दिल्ली इकाई अध्यक्ष पंकज तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का भव्य संचालन युवा साहित्यकार पंकज तिवारी ने की एवं कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से माता प्रसाद शर्मा ने की। अंत में अध्यक्षता कर रहे मोतीलाल बजाज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया तथा उनकी प्रस्तुति को सराहा एवं विशिष्ट अतिथि विनय शर्मा दीप ने काव्य सृजन परिवार एवं उपस्थित कवियों का अमूल्य समय प्रदान करने तथा उनका जन्मदिन मनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया तथा दीप ने कहा भविष्य में पहली बार किसी संस्था ने विनय शर्मा दीप का जन्मदिन मनाया तो वह है काव्य सृजन परिवार।
0 Comments