मुंबई। जौनपुर शहर का नाम रोशन कर रहे एक और सिनेस्टार मुंबई शहर में अपना स्थान बना रहे हैं जो जौनपुर के फूलपुर रामदयाल गंज के मूल निवासी हैं नाम है उनका महेंद्र कुमार शर्मा उर्फ बबलू। अब तक इन्होंने कई सीरियल धारावाहिक में अपना जबरदस्त रोल किया है दर्शक की चाह होती है इनके सीरियल को देखना। देखने के बाद वास्तव में जीवन के सुख का अनुभव और जीवन में चल रहे मायाजाल और उथापोह उतार चढ़ाव से सीख मिलती है।अब तक इन्होंने सावधान इंडिया, मन मोहिनी, काल भैरव, गणेशा,बैक सिरिज,तारक मेहता का उल्टा चश्मा एवं आहत जैसे धमाकेदार सीरियल में काम कर चुके हैं। महेंद्र कुमार शर्मा को उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रेस विज्ञप्ति मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी है।
0 Comments