महिला आरक्षण और युवा मताधिकार राजीव गांधी की देन– कमला प्रसाद तिवारी


जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम किया था । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार ,राजीव गांधी की देन है। बदलापुर तहसील अंतर्गत भटेहरा गांव में, अपने आवास पर आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत माता के सच्चे सपूत थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों के चलते ही भारत में विकास की गति तेज हुई। इस अवसर पर उपस्थित रामफेर पांडे, मयाशंकर तिवारी ,जोखन प्रसाद तिवारी, रमाकांत तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, संजय कुमार मिश्र, जैनेंद्र कुमार तिवारी, अनुराग कुमार तिवारी, हरिओम तिवारी, अमित तिवारी, कनिष्क मिश्र ,विराट मिश्र ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments