राजनीतिक रिसर्च के लिए सम्मानित किए गए डॉ रवि रमेशचंद्र शुक्ला


मुंबई। " वंशवादी राजनीतिक दलों से लोकतांत्रिक प्रशासन को खतरा" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में आर. डी. नेशनल कॉलेज, मुंबई के राजनीति शास्त्र के विभाग प्रमुख डॉ रवि रमेशचंद्र शुक्ला के रिसर्च पेपर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।   डॉ रवि ने " डेमोक्रेसी एंड डायनेस्टी: ट्रेसिंग द कांट्रेडिक्शन थ्रू पॉलिटिकल कल्चर" शीर्षक से अंग्रेजी भाषा में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। उनके पेपर को कुल 154 निबंधों में से पुरस्कार हेतु चुना गया। उन्हें नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. शांतिश्री पंडित और रामभाउ महालगी प्रबोधिनी के महासंचालक रविंद्र साठे द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने रिसर्च में डॉ रवि ने परिवार द्वारा चलाई जा रही पार्टियों को सामंतवाद का दूसरा संस्करण कहते हुए, लोकतंत्र के विकास की सबसे बड़ी बाधा बताया है। उपरोक्त कार्यक्रम 19 मई 2022 को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय (पूर्व में नेहरू मेमोरियल) के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।

Post a Comment

0 Comments