प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


मुंबई। प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर (21 अगस्त) उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह अडिग राजनेता रहे। उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति में उन्होंने अनेक सकारात्मक परिवर्तन किए। उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें प्यार से बाबूजी पुकारते थे। भारतीय राजनीति के इतिहास में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। मीरा भायंदर ,उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व कल्याण सिंह ने अनेक लोकोपयोगी योजनाएं चलाई। उन्होंने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने कहा कि सभी कल्याण सिंह के अच्छे कार्यों के चलते ही उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments