राजशेखर उपाध्याय ने किया जौनपुर का नाम रोशन


मुंबई/ जौनपुर। मुंबई उच्च न्यायालय के प्रख्यात वकील तथा जौनपुर जनपद के सिकरारा क्षेत्र स्थित जमुआ गांव निवासी एड सतीश चंद्र उपाध्याय के पुत्र राजशेखर उपाध्याय ने जेइइ एडवांस में 10985 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है । इससे उनका आईआईटी में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है। सतीश उपाध्याय मल्हनी विधानसभा का चुनाव एनसीपी के टिकट से 2021 में लड़ चुके हैं ।राजशेखर के माता पिता सतीश उपाध्याय एवं डॉक्टर लक्ष्मी उपाध्याय तथा रिश्तेदार, मित्रगण ने उनको शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। नागेंद्र मिश्र, विनीत मिश्रा नवनीत मिश्र, श्रीमती पूजा मिश्रा, भाग्यश्री मिश्रा, विद्याधर उपाध्याय ,एड डहाके ,एडवोकेट शैलेंद्र धारा, अजय पाठक, प्रियंका दुबे, अदिती  त्रिपाठी आदि ने राजशेखर उपाध्याय को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments