नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया गणेशोत्सव


नालासोपारा। श्री नरसिंह के. दूबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज  की विद्यार्थी परिषद द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पूरे उत्साह के साथ डेढ़ दिवसीय गणपति उत्सव वक्रतुंड़ाय-2022  31 अगस्त 2022 को  मनाया गया जिसमे भजन प्रतियोगिता तथा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1 सप्टेंबर 2022 को  विद्यार्थी परिषद 2022 द्वारा किया गया | भजन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्रख्यात गजल गायक मदन काजळे, डॉ. प्रिया देशमुख एवम डॉ. सोनल शिंदे उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया | छात्रों के शानदार प्रदर्शन को देख महाविद्यालयके डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे  ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों में प्रयास, दृढ़संकल्प और आत्मविश्वास काबिले तारीफ है| कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव आदर्श गिद्दे ने किया| स्पर्धकों के साथ साथ भजन प्रतियोगिता के निर्णायक गण श्री मदन काजले, डॉ. प्रिया देशमुख एवम डॉ. सोनल शिंदे, महाविद्यालय के विश्वस्त एवं  स्त्री रोग प्रसूतितंत्र विभाग प्रमुख डॉ. श्रीमती ऋजुता ओमप्रकाश दुबे तथा संस्था के सचिव डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने भी हिंदी, मराठी तथा भोजपुरी भजन प्रस्तुत किए जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डॉ. ज्योति राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया| यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाती भिंगारे के सहयोग से कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ओमप्रकाश दुबे, संस्था के ट्रस्टी डॉ ऋजुता दुबे,  प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments