उत्तर भारतीय विकास संस्था की श्री राम कथा 23 से


>> श्री रामभद्राचार्य जी से कथा सुनने भक्तों में उत्साह


नालासोपारा। उत्तर भारतीय विकास संस्था के तत्वावधान में नालासोपारा पूर्व के वसई-नालासोपारा लिंक रोड स्थित वसंत नगरी ग्राउंड में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। शुक्रवार, 23 दिसंबर से शनिवार, 31 दिसंबर 2022 तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक चलने वाली श्री राम कथा में पद्म विभूषण संत शिरोमणि तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामानंदाचार्य परम पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी अपने मुखारविंद से भक्तों को श्री राम कथा का अमृतपान करांगे। 23 दिसंबर को श्री राम कथा प्रारंभ होने के पूर्व दोपहर 2 बजे से अचोले तालाब स्थित विट्ठल मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो फ्रायर ब्रिगेड व अन्य स्थानों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। शोभा यात्रा में लगभग तीन हजार महिलाएं शामिल होंगी। 31 दिसंबर को महाभंडारे के साथ कथा का समापन होगा। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक हितेंद्र ठाकुर करेंगे। इसी तरह राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियाें की गरीमामयी मौजूदगी रहेगी। श्री राम कथा को लेकर बुधवार को नालासोपारा पूर्व के रीजेंसी बैंक्वेट हॉल में एक पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उत्तर भारतीय विकास संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक-संरक्षक तथा वसई-विरार शहर मनपा के पूर्व उप-महापौर उमेश नाईक, संस्था के अध्यक्ष राजेश पांडेय एवं कार्याध्यक्ष के. डी. शर्मा ने संयुक्त रूप से श्री राम कथा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के महामंत्री शैलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, विभाग प्रमुख विजय सिंह (डब्लू), विजय तिवारी गुड्डू, दिवाकर शुक्ला, प्रवक्ता अजय तिवारी, मुकेश तिवारी, सहकोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, सलाहकार विष्णुकांत ओझा सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments