मुंबई। आशा पारेख अस्पताल के आधुनिकीकरण में महाराष्ट्र सरकार मदद करेगी।इस प्रकार का आश्वासन उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुजराती समाज को दिया है।गुजराती सांस्कृतिक फोरम द्वारा आयोजित मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख के सम्मान समारोह में महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने यह जानकारी दी। इस समारोह में कथावाचक भूपेंद्रभाई पंड्या ने 5 लाख रुपये और गुजराती समाज की ओर से एक व्यक्ति ने 11 लाख रुपये अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए दिया। पद्मश्री पुरस्कार और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख का सम्मान समारोह गुजराती सांस्कृतिक फोरम के कर्ताधर्ता मेंटर विनेश मेहता,कपोल बैंक के पूर्व डायरेक्ट एवं कपोल समाज कांदिवली के उपाध्यक्ष,समाजसेवी विरल चितलिया और फोरम के अध्यक्ष विजय पारेख सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से किया था। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा,कथावाचक भूपेंद्रभाई पंड्या,महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह और सांसद गोपाल शेट्टी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments