नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कृपाशंकर सिंह

मुंबई/ नई दिल्ली। राजनीतिक सफर के प्रारंभ से ही एक दूसरे से जुड़े रहे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह आज भी अपने पुराने संबंधों का निर्वाह कर रहे हैं। आज कृपाशंकर सिंह ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की । दोनों नेताओं ने काफी देर तक विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। खासकर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव को लेकर कृपाशंकर सिंह ने कई बिंदुओं पर उनसे चर्चा की। शिवसेना के विभाजन के बाद मुंबई की स्थिति पर चर्चा करते हुए कृपाशंकर सिंह ने उन्हें बताया कि जनता के बीच वर्तमान सरकार को लेकर उत्साह का माहौल है। उत्तर भारतीय मतदाता लगातार बिना किसी भेदभाव के बीजेपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि  मुंबई का अगला महापौर बीजेपी का ही बनेगा।

Post a Comment

0 Comments