मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में विगत शनिवार एवं रविवार दिनांक 17 एवं 18 जून 2023 को एकल काव्य पाठ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन आनलाइन वर्चुअल ब्राडकास्ट के माध्यम से किया गया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप एवं सक्रिय पदाधिकारी योगेश बहुगुणा योगी ने की।एकल काव्य पाठ हेतु आमंत्रित साहित्यकार देवेश दीक्षित (मयूर विहार दिल्ली) ने भव्य काव्य पाठ किया।पितृ दिवस के विशेष आयोजन में महेन्द्रगढ़, हरियाणा से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ त्रिलोकचंद्र सेन " फतेहपुरी " एवं नोएडा उत्तर प्रदेश से आ. संजय सिंह " चंदन " को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।पितृ दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित साहित्यकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी तथा समाज,राजनीति,देश एवं वीर सैनिकों पर रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में योगी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संस्था ने आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
0 Comments