मुंबई। एम्पल मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा देश के जाने-माने समाजसेवी डॉ अनिल काशी मुरारका ने आज एमएलसी सत्यजीत दादा तांबे से उनके नरीमन प्वाइंट स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर अपने द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की उन्हें जानकारी दी। श्री मुरारका ने उन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा लिखी हुई पुस्तिका भी भेट की। सत्यजीत तांबे से उन्होंने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। सत्यजीत तांबे ने डॉ अनिल मुरारका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में भी सामाजिक कार्य करने के का आग्रह किया। श्री तांबे ने डॉ अनिल मुरारका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। डॉ अनिल काशी मुरारका ने अपने जीवन पर लिखी हुई पुस्तिका सत्यजीत तांबे को भेंट की।
0 Comments