जौनपुर के उद्योगपति मनोज जायसवाल का ख़बरे पूर्वाचल के कार्यालय में भव्य सत्कार

मुंबई (संवाददाता ) महानगर मुंबई से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र 'खबरें पूर्वांचल' के नालासोपारा (पूर्व) स्थित कार्यालय में जौनपुर से आए सुप्रसिद्ध उद्योगपति मनोज जायसवाल ने सदिच्छा भेंट की, जहाँ उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से खबरें पूर्वांचल' के संपादक रविंद्र कुमार दुबे ने सम्मानित किया

बतादें कि समाज सेवी एवं उद्योगपति मनोज जायसवाल ग्राम-परसथ, पोस्ट-बेलवा बाजार, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) के निवासी हैं। अपने व्यावसायिक कार्यों के चलते वह अक्सर मुंबई आते रहते हैं। साथ ही साथ अपने मुंबई प्रवासी क्षेत्रीय जनों व सगे संबंधियों से भी मिलते-जुलते रहते हैं। मनोज जायसवाल अपने उद्योगों के संचालन के साथ ही साथ सामाजिक सेवाओं के लिए भी समर्पित हैं। समाजोपयोगी कार्यों में वह गरीब एवं आर्थिक रूप से दुर्बल जनों की भी यथा संभव सहायता करते हैं। उनके मुंबई यात्रा 18 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक है। खबरें पूर्वांचल में उनके सत्कार के समय अध्यक्ष माँ लालती चैरीटेबल ट्रस्ट सुरेश पाठक एवं कई सहयोगी पत्रकार भी उपस्थित रहे खबरें पूर्वांचल परिवार ने उन्हे उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं प्रदान की हैं

Post a Comment

0 Comments