मुंबई। अंबिवली मोहने गालेगांव स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर पर श्री आजाद भारत हरि कीर्तन मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक महारुद्राभिषेक बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुआ। इस महा रुद्राभिषेक को कथा वाचक पंडित अंकित पाण्डेय जी महाराज व उनके सहयोगी पंडित अंकित तिवारी जी द्वारा विधिवत मंत्रोचार ,पूजन ,आरती द्वारा कराया गया। उसके बाद हवन महाप्रसाद फिर सुंदरकांड संपन्न हुआ।रात्रि देर रात तक महाप्रसाद चलता रहा।इस महारुद्राभिषेक में कल्याण के माजी आमदार नरेंद्र पवार सा ,उत्तर भारतीयों की आन बान और शान विजय पंडित ,समाज सेवक अमित तिवारी, माटुंगा से अरुण दुबे , अंबिवली से नवनाथ पाटील ,अनंता पाटील ,रोहन कोट, विनय मिश्रा, स्वतंत्र दुबे, नेपच्यून से रामजीत तिवारी टीम सहित,म्हारल गांव से विनोद शुक्ला ,टिटवाला से आलोक पाण्डेय,उमेश मिश्रा,सतीश पाण्डेय,एरोली से विनोद दुबे,महेश पाण्डेय और बहुत से सम्मानित लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्था के संस्थापक केषभान पाण्डेय,मोहन आर यादव,और साथ ही साथ संस्था के पदाधिकारी दयाराम मिश्रा,अतुल मिश्रा,अखिलेश सिंह,मुकेश कनोजिया पत्रकार अंकित पाण्डेय ने सभी आए हुए अतिथि को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर का स्वागत किया। और साथ ही साथ सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments