उत्तर भारतीय सेवा मंच के तत्वावधान मे सात दिवस श्री राम कथा का आयोजन
अनिरूद्ध मिश्र
विरार: उत्तर भारतीय सेवा मंच विरार के तत्वावधान मे विश्व जनकल्याण हेतू पतित पावनी संगीतमय भव्य श्री राम कथा भरत चौधरी वाड़ी, पापड़ मैदान, सहकारनगर,विरार पूर्व में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सातदिवसीय कथा का आयोजन किया गया है, इस कथा मे सभी रामभक्त सादर आमंत्रित है।
बता दे कि अयोध्यावासी कथा व्यास पं.श्री उमानाथ जी महाराज जी के मुखारविंद सें निकलने वाली सात दिवसीय रामकथा का दिव्य आयोजन सायं 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा , कथा के मुख्य यजमान शिवानंद तिवारी होंगे। इस विषय को लेकर संस्था द्वारा 5 अक्टूबर 2023 गुरूवार को सभी पधाधिकारियों की उपस्थिति मे एक बैठक संपन्न हुई, इस बैठक मे संस्था के पदाधिकारियों को आगामी कथा के लिए जो श्रोता दूर दूर से आते है कथा श्रवण के लिए उनकी सुविधाओं के मद्देनजर किसी प्रकार की कमी न रह जाऐ इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार प्रदान की गयी।
जो इस प्रकार है,अध्यक्ष : सुनील पांडे कार्याध्यक्ष : शशिकांत दूबे ,सचिव : सुशील उपाध्याय, कोषाध्यक्ष : शिवकुमार गिरी, संयोजक : जवाहर लाल यादव व मिडिया प्रभारी: राकेश सिंह प्रमुख है। बैठक मे सभी सदस्यों मे विजय पांडे, संतोष तिवारी, दिलीप तिवारी, अवधेश सिंह, अनिल राजेश सिंह मनोज राय,राकेश मौर्या, राजेश तिवारी, रजनीश मिश्रा श्रवन मिश्रा, जिलाजीत तिवारी, संतोष मिश्रा, मुकेश राय आदि उपस्थिति रहे।
0 Comments