अयोध्या। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रामराज्य प्रशासन द्वारा समस्त भारत से आए हुए सभासदों द्वारा रामराज्य सभा का आयोजन दर्शन भवन, छोटी छावनी, अयोध्या में किया गया और रामलला के नव विग्रह का दर्शन एक साथ समस्त सदस्यों ने अयोध्या प्रभारी श्री रवि तिवारी जी के नेतृत्व में श्री रामजन्म भूमि मंदिर में किया। राजसभा का उद्घाटन सत्र में सभासदों ने प्रदेश और राष्ट्रीय सरकार के द्वारा मंदिर निर्माण और उद्घाटन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन के पश्चात शेष सत्रों का आयोजन रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़, विन्ध्यक्षेत्र में किया गया, रामराज्य सभा का आयोजन वसंत पंचमी १४ फरवरी से प्रारंभ होकर १७ फरवरी को समाप्त हुआ। सभा में विभिन्न सत्रों में रामराज्य के विषयों पर चर्चा परिचर्चा के पश्चात अखिल भारतीय प्रशासक की नियुक्ति का निर्णय लिया गया, साथ ही एक आर्थिक समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जो रामराज्य कोष के समृद्धि के लिए जिम्मेदार होगी।
रामराज्य सभा का प्रारंभ हनुमान चालीसा के साथ हुई, इसके पश्चात रामराज्य कोष का पूजन हुआ और समापन राजा रामचन्द्र की स्तुति के साथ हुई। सभा का सञ्चालन विभिन्न सत्रों में मुख्य प्रशासक भाष्कर सिंह, सह प्रशासक,बागेश श्रीवास्तव, राजकोष अधिकारी श्रवण कुमार सिंह और प्रमोद मौर्य ने किया। इस अवसर पर दक्षिण, उत्तर और पश्चिम राज्य के प्रमुखों व अन्य प्रमुखों को प्रशासक के रूप में मान्य किया गया। अखिल भारतीय प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है, नियुक्ति की प्रक्रिया रामनवमी में सम्पन्न की जाएगी। आगामी राजसभा का तेलंगाना में होना निश्चित किया गया है, जो की संभवतः वैसाख महीने में होगा।
इस सभा में तमिलनाडु प्रदेश प्रशासक मानिकन्दन, राजस्थान प्रदेश प्रशासक महावीर डांगी, तेलंगाना प्रदेश प्रशासक नरसिंग, उत्तर प्रदेश प्रशासक विकास सिंह और अन्य राज्यों यथा दिल्ली , आंध्रा, बिहार, असम, इत्यादि के सभासद भी उपस्थित रहे। सभा में वाई श्रीधर, रामराज्य के संरक्षक का पूर्ण समय उपस्थिति रही और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ अम्बरीष दूबे ने मुंबई से इस आयोजन का मार्गदर्शन और संयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
0 Comments