मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश तेजी से विकास पथ पर अग्रसित है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जगह-जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। देश की बेटियां पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रही है तो भारतीय उद्योगपतियों के हौसले बुलंद हैं। आज देश पूरी तरह से आत्मनिर्भर दिखाई दे रहा है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं के चलते समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष तथा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बप्पा की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को देश की जनता के साथ-साथ दैवीय शक्तियों की भी ताकत मिल रही है, यही कारण है कि आज अमेरिका जैसा देश भी भारत से पंगा लेने में घबरा रहा है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रहा है। आज का भारत सशक्त और आत्मनिर्भर भारत है। उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज पूरा देश उनके जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहा है। नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह, मोर्चा के महामंत्री कमलेश दुबे, विवेक उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
0 Comments