श्री सत्य साईं भक्तों ने वृक्षारोपण किया



मुंबई: भगवान श्री सत्य साईं बाबा की कृपा के छांव तले श्री सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन के तहत पालघर जिला में भव्य वृक्षारोपण अभियान युवाओं के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान में बोइसर, सफाले, खरडी, विरार, वसई और मीरा रोड समिति के युवा और सेवा दल ने अपनी साहभागिता दर्ज कराई। प्रत्येक समिति ने 150 पेड़ लगाए। इस तरह से कुल 900 पेड़ लगाए गए। इसमें साई प्रेम तरु और पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ अभियान के तहत मीरा रोड और वसई  समिति के युवाओं और बच्चों के साथ मिलकर 300 पेड़ लगाने का लक्ष्य भी शामिल रहा।
इसके माध्यम से यह विश्वास हुआ कि आज की युवा पीढ़ी के हाथों में ही देश का भविष्य और वर्तमान समाहित है बस इन्हें प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है।जब युवा अपने दैनिक जीवन के कार्यों से समय निकालकर समाज के लिए भी कुछ करने लगते हैं तो अच्छा लगता है। 
सभी युवाओं को बधाई। ऐसे ही भविष्य में वव अपनी ऊर्जा को नेक कार्य में लगाएं और साईं मिशन को सफल बनाएं।
समस्त पालघर इकाई में 900 वृक्ष लगा कर सभी युवाओं ने इस अभियान को सफल बनाया। संयोजकों का कहना है कि प्रकृति जहाँ हमें निरंतर जीवन दे रही हैं वहीं मानव आज उसका दोहन कर रहा है। कहीं भविष्य में हम आपदाओं के शिकार न हो इस लिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए इन्हें बचाना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा और प्रकृति की सच्ची सेवा होगी।

Post a Comment

0 Comments