जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माधुरी देवी को मिला निषाद पार्टी का समर्थन | Khabare Purvanchal

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित अपने आवास पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.17 माधुरी देवी के प्रतिनिधि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शाहगंज ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का पूर्ण समर्थन मिला। उन्होंने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि पार्टी समर्थन देते हुए जो हमारे ऊपर विश्वास किया है हम उस पर पूर्ण रूप से खड़े उतरेंगे। सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर चलेंगे। जनसमर्थन हमें पूर्ण रूप से मिल रहा हैं। सभी के समर्थक का सम्मान करते हैं। सभी से चुनाव निशान छड़ी पर वोट देने की भी अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.17 माधुरी देवी को समर्थन मिलने की जानकारी होने पर महेंद्र निषाद, संजय बिंद, सुरेश चंद बिंद आदि ने खुशी जाहिर की।

Post a Comment

0 Comments