महाराष्ट्र के नागपुर के एक अस्पताल में कोविड -19 से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और उसे आग लगाने की कोशिश की। बता दें कि यह घटना रविवार को हुई थी। मरीज के रिश्तेदार अस्पताल प्रशासन ने नाराज थे। वे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
डीसीपी लोहित मातानी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, "होप अस्पताल में एक 29 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद महिला के पति और उसके दोस्तों ने पहले डॉक्टर के साथ बहस की और बाद में रिश्तेदारों की मदद से अस्पताल के स्वागत क्षेत्र में बर्बरता की।"
मातानी ने कहा, "उनमें से एक पेट्रोल लेकर आया और रिसेप्शन टेबल को आग लगा दी। इसके तुरंत बाद, अस्पताल के अधिकारियों ने आग को बुझा दिया। यह घटना सीसीटीवी पर कैद है। 11 आरोपियों में से 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"
बता दें कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मृत्यु के बाद अस्पताल शरीर को नहीं सौंप रहा था और लगभग 1.5 लाख रुपये के भुगतान की मांग कर रहा था।

0 Comments