विनय शर्मा दीप को मिला काव्य शिरोमणि सम्मान | Khabare Purvanchal

जौनपुर :साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था 'सामाजिक दर्पण' (लाल साहब का बगीचा, मुरार,ग्वालियर, मध्यप्रदेश) की  संस्थापिका एवं संचालिका शकुन्तला तोमर,संयोजिका सीता चौहान पवन तथा सह-संयोजिका अमिता शुक्ला के आमंत्रण पर जौनपुर उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार,साहित्यकार कवि विनय शर्मा दीप ने बुधवार दिनांक 12 मई 2021 को सायं 'सामाजिक दर्पण' पटल पर उपस्थित होकर एकल काव्यपाठ किया।

काव्यपाठ में हजारों श्रोता,साहित्यकारों ने उपस्थित होकर काव्यपाठ का आनंद उठाया तथा हजारों कमेन्ट,शेयर देकर आशीर्वाद प्रदान किया।संस्थापिका शकुन्तला तोमर ने बताया कि कवि विनय शर्मा दीप के सजीव, यादगार,शानदार एकल काव्यपाठ से मंच गौरवान्वित हुआ।मंच इस उपलक्ष्य में दीप जी को 'काव्य शिरोमणि' सम्मान से सम्मानित कर धन्य हुई।अंत में संयोजिका ने उपस्थित सभी साहित्यकारों, श्रोताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए काव्यपाठ का समापन किया।उक्त सम्मान पाने पर दीप जी को मुंबई की साहित्यिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे,अखिल भारतीय साहित्य परिषद, हृदयागंन साहित्यिक संस्था,संगीत साहित्य मंच,राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ,काव्यकुंज,राष्ट्रीय काव्यसृजन,अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच,राष्ट्रीय कवि संगम,कलमकार,अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई,भारतीय साहित्य सेवा परिषद एवं काव्य सागर साहित्य मंच के सभी पदाधिकारियों व साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

Post a Comment

0 Comments