मुंबई। उत्तर भारतीय मतदाताओं और भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत रिश्तो को और मजबूत करने की दिशा में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा विभिन्न इलाकों में चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को बोरीवली में आयोजित चौपाल कार्यक्रम शुरू करने के पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रखर राष्ट्रवादी नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के जाने से राजनीति में एक रिक्तता आ गई है।
उनकी जगह को कभी भरा नहीं जा सकता। इस अवसर पर विधायक सुनील राणे , उपाध्यक्ष राजहंस सिंह , उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,आर यू सिंह,ब्रह्मदेव तिवारी , मुंबई के महामंत्री राम यादव, झोपड़पट्टी जनता मोर्चा की सचिव रेखा यादव .राजीव मिश्रा, नगरसेविका अंजलि खेड़कर, आदित्य पांडे समेत वार्ड, मंडल एवं जिला के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज ने शिरकत की।
0 Comments