मुंबई । साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन संस्था मुंबई महानगर सहित राष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों साहित्यकारों को अपने 100 वीं गोष्ठी के उपलक्ष्य में एक साप्ताहिक कवि सम्मेलन करके मुंबई में एक रिकार्ड कायम किया।उक्त कवि सम्मेलन में प्रादेशिक भाषाओं सहित गीत, गज़ल,छंद,कविता से गूगल मीट पर आयोजित कार्यक्रम में धूम मचा दिया।जिसमें उपस्थित सभी साहित्यकारों को काव्यसृजन साहित्य रत्न सम्मान देकर गौरवान्वित किया।
तीन दिन के मैराथन आन लाईन सम्मान समारोह का सकुशल समापन हुआ|काव्यसृजन की 100वीं मासिक काव्यगोष्ठी के उपलक्ष्य में जो साहित्यिक पखवाड़े का आयोजन 12 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था उसका समापन 26 अगस्त 2021 दिन गुरुवार रात आठ बजे बड़े ही शालीनता के साथ सभी कवि,कवयित्रियों को 'काव्यसृजन रत्न सम्मान' के साथ हुआ|काव्यसृजन के संस्थापक पंडित शिवप्रकाश मिश्र जौनपुरी के संयोजन व पंडित श्रीधर मिश्रा की अध्यक्षता में सकुशल कार्यक्रम संपन्न हुआ।उक्त समारोह में हृदयागंन साहित्यिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विधुभूषण त्रिवेदी विद्यावाचस्पति, डाॅ अलका अरोड़ा,हौंसिला प्रसाद सिंह अन्वेशी,डाॅक्टर श्रीहरिवाणी, डाॅ किशन तिवारी भोपाल,आरती सैया हिरांसी,कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप,राजीव मिश्रा,चैतन्या कुमारी,सागर त्रिपाठी,शारदा प्रसाद दुबे,इंदु भोला मिश्रा, श्रीनाथ शर्मा,धर्मेन्द्र कुशवाहा, प्रमिला शर्मा,लाल बहादुर यादव कमल,लोकनाथ तिवारी अनगढ़, पंकज तिवारी दिल्ली,सौरभ दत्ता, डाॅ वर्षा सिंह,अश्विनी उम्मीद,डाॅ भावना दीक्षित,नीलिमा पांडे, पूनम संजय शर्मा,संगीता शुक्ला पांडे,अभय चौरसिया,अमित दुबे, अवधेश विश्वकर्मा,आदित्य बजरंगी,कल्पेश यादव,जितेन्द्र चौहान दिव्य,वीरेन्द्र कुमार यादव, माता प्रसाद रामचंद्र शर्मा, मोतीलाल बजाज,रजनीश प्रजापति,रमेशचंद्र माहेश्वरी, राजेश उपाध्यक्ष आदि सैकडों साहित्यकार काव्यसृजन साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए।मुंबई में संचालित सभी साहित्यिक संस्थाएं उक्त सम्मान देने पर काव्यसृजन परिवार को एवं साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
0 Comments