मुंबई। मुंबई भाजपा व उत्तर भारतीय मोर्चा पदाधिकारियों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधामोहन सिंह से आज मुंबई में मुलाकात किया। पूर्व विधायक व मुम्बई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह के नेतृत्व में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह सहित अनेक नेताओं ने मुंबई में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्री राधामोहन सिंह को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्री राधामोहन सिंह इन दिनों मुंबई प्रवास पर है तथा अपने व्यस्तम कार्यक्रम में समय निकाल कर इन नेताओं से बातचीत किया। वह वर्तमान में रेलवे के स्थायी समिति अध्यक्ष है तथा मुंबई में पश्चिमी रेलवे एवं मुंबई रेलवे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। इस मुलाकात में पूर्व विधायक व मुम्बई भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजहंस सिंह के साथ, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, राम नगीना यादव, राम यादव, रमाकांत गुप्ता, बलवंत वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रवि यादव, प्रभाकर दीक्षित, सतीश चौहान, अरविंद अवस्थी, राकेश यादव आदि शामिल थे।
0 Comments