मुंबई /भोपाल। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशन, ग्रुप मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन ( 20 जुलाई) से लगातार 60 दिनों तक चलनेवाले वृक्षारोपण अभियान में आज समिति के सदस्यों ने भोपाल ,मध्य प्रदेश में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरूण सिंह से मुलाकात कर वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी। न्यायाधीश अरुण सिंह ने वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए समिति के लोगों को धन्यवाद दिया।
0 Comments