मुंबई । भारतीय जनता पार्टी से लोगों को जोड़ने तथा उनका आशीर्वाद लेने के लिए शुरू की गई जन आशीर्वाद यात्रा का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ स्वागत किया गया। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर , प्रभादेवी के पूर्व ट्रस्टी तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ नारायण राणे का धार्मिक विधि-विधान से स्वागत किया।
नारायण राणे को, श्री की तस्वीर, अंग वस्त्र, प्रसाद तथा माला के साथ स्वागत किया गया। मंदिर में पंडितों द्वारा नारायण राणे के नाम से 11 आवर्तन षोडशोपचार पूजा की गई। इस अवसर पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सचिन शिंदे, एकनाथ संगम, विमल भूता, बबन तोड़नकर , इंद्रजीत तिवारी, दिलीप दुबे, राकेश उपाध्याय, विशाल दुराफे समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Comments