राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा में मनपा छात्र को मिला स्वर्ण पदक | Khabare Purvanchal

मुंबई। राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा , 2021 के विज्ञान वर्ग में बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल , एक्सर तलेपखाड़ी, इंग्लिश एमसीजीएम के छात्र कुलदीप राजपूत ने 90.48 प्रतिशत अंक लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 
शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी, उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे,अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी दीपिका पाटिल तथा विभाग निरीक्षक कल्पना उंबरे ने महापालिका का नाम रोशन करने के लिए कुलदीप राजपूत के साथ साथ शाला की मुख्याध्यापिका धर्मजा एम डी को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments