मीरा रोड में कजरी की बारिश में झूमें उत्तर भारतीय | Khabare Purvanchal

भायंदर। कोरोना काल ने हर व्यक्ति को अलग थलग कर दिया है।सावन में कजरी की धुनों से लोग अछूते थे,तिस पर कोकण में आई आपदा ने आग में घी का काम किया ।सामाजिक संस्था अभियान ने कजरी महोत्सव न कर,उसके पैसे से कोकण के लोगों को सहायता करने का निश्चय किया।लेकिन अभियान से जुड़े समाजसेवी मनोज दुबे ने एक छोटा सा आयोजन कर कजरी के गायक वादकों के चेहरे पर खुशी ला दी। स्वतंत्रता दिवस पर मनोज दुबे ने केशव कुन्ज में गायिका  सन्ध्या मिश्रा व गायक शोभनाथ मिश्र की जोड़ी से कजरी गवाई और कोरोना नियमों का पालन करते हुए एक यादगार शाम में निश्चित लोगों के बीच आयोजन किया।सोशल मिडिया पर सीधे प्रसारित इस आयोजन का बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया।संध्या व शोभनाथ मिश्र ने "मिर्जापुर कईल्या गुलजार हो,कचौडी गली सून कईल्या बलमू.... पिया मेहंदी लिया दा मोतिझील से,जायिके साईकिल से ना.... कयिसे खेले जयिबू सावन में कजरिया ,बदरिया घिरी आई ननदी.... जैसी अनगिन कजरी सुना के लोगों का मन मोह लिया । समाजसेवी मनोज केशव दुबे ने अभियान द्वारा कोकण आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजी जाने वाली राहत सामग्री में भी योगदान देने की घोषणा की।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र के हाथों रामायण देकर गायक गायिकाओं का सम्मान हुआ।संचालन आनंद सिंह ने किया।नगरसेविका स्नेहा पांडेय,शैलेश पांडेय,भाजपा नेता ब्रजेश तिवारी ,कॉंग्रेस नेता राज कुमार मिश्र ,साहित्यकार डॉ शीतला प्रसाद दुबे आदि लोग उपस्थित थे।स्वागत मनोज दुबे ने किया।

Post a Comment

0 Comments