मुंबई। विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्र देवेन्द्र फड़णवीस के मार्गदर्शन तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के कुशल नेतृत्व में मुंबई भाजपा मलाड मालवणी को मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देंगा। सभी दलित हिन्दुओं के पलायन को रोका जायेगा। जो भी दलित बंधु यहां से पलायन किये है, उन्हें मलाड़ मालवणी में ही बसाने की व्यवस्था की जायेगी। स्थानीय विधायक असलम शेख के नेतृत्व में लगातार अनेक प्रकार के षड़यंत्र रचकर दलित हिन्दू परिवारों को परेशान किया गया तथा पलायन करने को मजबूर किया गया है। मुंबई भाजपा संगठन के माध्यम से स्थानीय विधायक असलम शेख के षड़यंत्रों से निपटने में पुरी तरह से सक्षम है। इसी प्रकार की गुंड़ागर्दी उत्तर प्रदेश में भी चल रहा था, जिसे आज वहां माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नेतृत्व में निपटाया जा रहा है। मुंबई भाजपा संगठन के माध्यम से मलाड मालवणी पैटर्न को योगी पैटर्न से निपटेगी। मुंबई भाजपा संगठन के माध्यम से नियमित रूप से वहां पर मासिक बैठक तथा चर्चा का आयोजन करेगी तथा लोगों की समस्याओं का निवारण करेगी। यह बात भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला कल देर शाम मुंबई के मलाड मालवणी में आयोजित चौपाल में बोल रहे थे। स्थानीय संसद गोपाल शेट्टी ने उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई के चौपाल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मुंबई में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। चौपाल के माध्यम से लोगों को संगठित करने के साथ-साथ उनके समस्याओं का सामाधान कर रही है। प्रत्येक चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा नगरसेवकों की उपस्थिति से इसे और अधिक समृद्ध बनाया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों को सुविधा प्रदान कर संगठन से जोड़ा जाये। मै रक्षक बनकर सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजहंस सिंह ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने तीन मूल मंत्रों दिए हैं - शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। आज हमें इस विचारधारा पर चलना होगा तभी देश में एकता आएगी। उन्होंने हमेशा समाज के दबे, कुचले तथा गरीब लोगों के हित के लिए कार्य किया। संविधान बनाकर देश में कानून स्थापित किया। हमें भी उनके दिये इन मूल मंत्रों का पालन करते हुए आगे बढ़ना है। इसमें चौपाल अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से हम महानगरपालिका से जुड़े लोगो की समस्याओं को हल कर रहे है, आगे भी करते रहेंगे।उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई प्रभारी व उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस के कार्यकाल में उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने अपने आप को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस किया है। उन्होंने सड़क पर सब्जी-फल बेचने वाले, ऑटो-टैक्सी चलाने वाले से लेकर हर मेहनकश लोगों का सम्मान किया है, सुरक्षा प्रदान किया है।। मुंबई महानगरपालिका में भाजपा की सता आने से इसमें और अधिक बढ़ोतरी होगी।उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने भारत माता की जयघोष करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई सदैव आपके साथ खड़ी है। उत्तर भारतीय समाज के लोगों को महानगरपालिका से संबंधित कुछ भी समस्या हो चौपाल में लेकर आइयें, हम सब मिलकर उसका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई के सभी पदाधिकारीयों को दायित्व दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की समस्यों ध्यान से सुने तथा उसका समुचित समाधान करवाने की व्यवस्था करें।मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ही शक्ति होती है। हम सब एकजूट होकर कार्य करेंगे तभी सफलता हमें मिलेगी। आज हमें केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र में विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस का मार्गदर्शन तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा का कुशल नेतृत्व मिल रहा है। ऐसे में हम सब एक होकर कार्य करेगें तो महानगरपालिका पर अवश्य ही भाजपा ध्वज फहरेगा।
इस चौपाल में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, गणेश खानकर, जी .आर यू सिंह, सुनील कोली, योगेश वर्मा, बृजेश सिंह, मुंबई के महामंत्री राम यादव, उग्रसेन सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, रमेश विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, प्रभा तिवारी, कार्यक्रम के आयोजक उमेश पांडे सहित अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments