समरस फाउंडेशन ने किया अधीक्षक निसार खान का अभिनंदन | Khabare Purvanchal

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में पदोन्नत होकर अधीक्षक बने निसार खान का अभिनंदन किया गया। संस्था द्वारा जगन्नाथ भातनकर मार्ग मनपा शाला , इमारत में स्थित उनके कार्यालय में परंपरागत तरीके से अभिनंदन पत्र तथा अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे, मनपा शिक्षण सहकारी बैंक के संचालक सुखलाल बरई, विभाग निरीक्षक वानखेडे, विभाग निरीक्षक शरद कुराडे तथा मुख्याध्यापिका उज्जवला कोंडा उपस्थित रहे।
 श्री खान मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के अच्छे अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। अच्छी तकनीकी तथा कुशल प्रशासन का ज्ञान रखने वाले निसार खान एक अच्छे वक्ता के तौर पर भी लोकप्रिय हैं। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, पदाधिकारी डॉ नागेश पांडे ,भरत पांडे, सुरेंद्र पांडे,बृजेश यादव, सुभाष यादव, रामराज पाल, श्रीप्रकाश त्रिगुणायत आदि ने निसार खान को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments