मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के पाली हिल , बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणेश बप्पा का दर्शन करने के लिए आज महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी तथा भारत की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभाताई पाटिल के पुत्र रावसाहेब शेखावत , उनके घर पहुंचे। कृपाशंकर सिंह ने पूरे सम्मान के साथ दोनों विशिष्ट जनों को गणपति बप्पा के दर्शन कराए। कृपाशंकर सिंह के घर गणपति बप्पा की स्थापना का आज चौथा दिन रहा । कल धार्मिक विधि-विधान के अनुसार गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा।
0 Comments