शिक्षक दिवस पर समरस फाउंडेशन ने किया निशुल्क मास्क वितरण | Khabare Purvanchal

मुंबई। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क मास्क का वितरण किया गया तथा संस्था से जुड़े करीब एक दर्जन शिक्षकों का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हर व्यक्ति को मास्क पहनना आवश्यक है। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में राम सिंह, राम नयन दुबे, सतीश मिश्रा ,शिवपूजन पांडे, सुरेंद्र पांडे, भारत पांडे, राजेश उपाध्याय, बृजेश यादव, सुभाष यादव का समावेश रहा। इस अवसर पर संस्था के कार्य अध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, मार्गदर्शक लल्लन सिंह, रामकृपाल शर्मा, गोविंद यादव, सचिव अनिल धोबी ,लाल चंद गुप्ता ,कमलेश वर्मा, निमेष शाह,प्रचार मंत्री भोला वर्मा ,दशरथ शर्मा, लालजी यादव, चौथी राम कनौजिया, विनोद कुमार ,आचार्य जीडी शुक्ला ,राजेश सिंह, दीपक तिवारी ,हरी कृष्ण सिंह ,दीपेश मिश्रा, सुरेंद्र मेहरा, श्री कृष्ण यादव, चंद्रकांत गुप्ता ,अभिषेक भारती ,शारदा देवी, लालसा गुप्ता ,ए एस दुबे आदि मान्यवर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments