उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को अटल उत्तराखंड दिवस का आयोजन

 

मुंबई। मुंबई में उत्तराखंड के लोगों को बुथ स्तर पर  एकजुट करने के लिए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र और उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई को दायित्व सौंपा है।उत्तराखंड सेल के पदाधिकारी अपने प्रदेश के  स्थापना दिवस  9 नवम्बर को एक भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।चूंकि लंबे संघर्ष के बाद उत्तराखंड राज्य का गठन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया था इसलिए 9 नवंबर को अटल उत्तराखंड दिवस*के नाम से यह आयोजन होगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा व उत्तराखंड सेल के प्रभारी पार्टी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र , मुंबई सचिव प्रतीक करपे  ने शनिवार को दादर स्थित वसंत स्मृति सभागृह में प्रमुख पदाधिकारियों की  बैठक को संबोधित किया । उत्तराखंड सेल भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं ने अपने सभी जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई।  बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा , सुरेंद्र सिंह भंडारी , बिरेंद्र सिंह गुसाईं ,  दीवान सिंह सोनेत्री ,  गोपाल सिंह नयाल , धीरज सिंह रावत ,  दिनेश सिंह जनोटी , पंकज राणा ,  सुमन लाल उनियाल , राजे सिंह गुसाई , उर्वादत्त जोशी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments