विरार : वसई विरार शहर मनपा ने 10 अक्टूबर से मनपा के तीन अस्पतालों को नागरिकों की चिकित्सा सुविधा के लिए पुनः खोल दिया है। जिसमे जुचन्द्र अस्पताल ,बोलिंज अस्पताल एवं नालासोपारा पश्चिम अस्पताल शामिल हैं। उक्त तीनों अस्पतालो को कोविड सेंटर बनाया गया था। क्षेत्र में कोरोना मरीजो की संख्या में भारी गिरावट आई है। मनपा ने उक्त तीनों अस्पतालों को क्षेत्र के नागरिकों की चिकित्सा सुविधा के लिए पुनः खोल दिया हैं। उक्त जानकारी मनपा ने प्रेस नोट जारी कर दी।
0 Comments