मुंबई - बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण एफ उत्तर विभाग अंतर्गत कोरबा मिठागर मनपा मराठी शाला के यशस्वी मुख्याध्यापक सूर्यकांत यदु विरकर को मनुष्य बल विकास लोकसेवा अकादमी संस्था द्वारा वर्ष 2021 का राज्य स्तरीय गुणी जन आदर्श मुख्याध्यापक विद्यारत्न पुरस्कार मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तत्वावधान में कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार रमेश आव्हाड के शुभ हस्तों प्रदान किया गया। बता दें कि इसके पूर्व भी अपने विशिष्ट तथा उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप मुख्याध्यापक सूर्यकांत विरकर को वर्ष: 2015-16 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका का आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार तथा वर्ष 2018 में प्रथम आय, एस ,ओ मानांकन शाला पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। मुख्याध्यापाक विरकर को राज्य स्तरीय गुणी जन पुरस्कार प्राप्त होने पर स्थानिक नगर सेविका पुष्पा कृष्णा कोली, मनपा शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, प्रभारी शिक्षण अधिकारी राजू तड़वी, उप शिक्षणाधिकारी संजीवनी कापसे, अधीक्षक किसन केकरे, मुख्तार शाह,निसार खान, प्रशासकीय अधिकारी किसन पावड़े पाटिल, स्नेहलता डुंबरे,विभाग निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड,प्रीति पाटिल, इरफान शाह,कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, एस एम सी अध्यक्ष मार्कंडेय गिरी तथा मुख्याध्यापक भगवान भुसारा, किशोर जाधव, लीलावती सिंह ,विनोद कुमार मिश्र, अरविंद पांडेय, मोहिनी कावले, प्रितपाल कौर अरोरा, पंचदेव मौर्य, देवेंद्र कुमार सिंह, कुतुबुद्दीन शेख , सुप्रसिद्ध साहित्यकार शिवपूजन पांडेय,शिक्षक हवलदार सिंह, विजय सिंह,उपेंद्रेप्रताप रॉय, आलोक सिंह, अजय कुमार पाल, लहू गिरमकर,अशोक नेर पगार, जाकिरशेख, छत्रपति , देशमुख, पंचदेव मौर्य, लल्लन यादव, आनंद सिंह, राम खेलावन वर्मा, सुनील पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र,उमाशंकर यादव ,सुधीर कोचे, राजन राठौड़ सहित शिक्षा तथा समाज की मानी जानी हस्तियों ने शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, लाल गुलाब तथा उपहार की तमाम वस्तुएं प्रदान कर जोरदार स्वागत, अभिनंदन तथा गुण गौरव करते हुए उन्हें यथाशीघ्र राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने की शुभेच्छाएं भी प्रदान किया।
0 Comments