नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा होली एवं महिला सशक्तिकरण पर हुआ कवि सम्मेलन


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में रविवार दिनांक 13 मार्च 2022 को संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप के कुशल संचालन में होली के उपलक्ष एवं नारी सशक्तिकरण विषय को अपनाते हुए यादगार कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में बांदा उत्तर प्रदेश वरिष्ठ साहित्यकार रामकरण साहू सजल,अजमेर राजस्थान से उत्कृष्ट कवियत्री शकुंतला टेलर एवं मुंबई से सशक्त कलमकार कवि मंगेश पेडामकर विशेष रुप से उपस्थित थे। आमंत्रित सभी साहित्यकारों ने होली के आगमन पर रंग बिरंगी पंक्तियों के साथ अपनी रचनाओं को रखा तथा नारी सशक्तिकरण को लेकर जबरदस्त काव्य पाठ किया। कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव हो रहा था जहां सैकड़ों श्रोताओं साहित्यकारों ने हजारों की संख्या में कमेंट देखकर आशीर्वाद प्रदान कर संस्था को एवं आमंत्रित साहित्यकारों को गौरवान्वित किया। अंत में मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने उपस्थित साहित्यकारों एवं श्रोता साहित्यकारों की उपस्थिति को सराहते हुए आभार व्यक्त किया तथा कवि सम्मेलन का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments