यूक्रेन से आए छात्रों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


मुंबई।यूक्रेन से मुंबई पहुंचे छात्रों का एयरपोर्ट पर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जंगी स्वागत किया गया। छात्रों के साथ उनके अभिभावक थे। एयरपोर्ट के बाहर पहुंचते ही मातृभूमि को चूमकर आंसू छलके और आंखें नम हुई। महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा, सांसद पूनम महाजन, भाजपा नेता आशीष शेलार के मार्गदर्शन में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम खान द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आए छात्रों का स्वागत किया। यूक्रेन से वाया दिल्ली मुंबई पहुंच छात्र गमगीन थे। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, सरबजीत सिंह संधू,  इमरान खान, हारुन अंसारी, अनीस खान ,सैयद मुस्ताक उपस्थित थे। जो छात्र यूक्रेन से मुंबई आए उनमें श्रुति समीर वेलनकर, सुलेमान शेख, अनराउल हक, राज पाटिल, गौरी रिद्धी, तनिष्का सरकार, जस्मिन कौर, मुस्कान सोलकर, सम्यक गायकवाड आदि छात्र- छात्रा थी। सभी छात्रों ने उनकी आपबीती सुनाई और केंद्र सरकार की पहल पर संतोष जताया। यूक्रेन से दिल्ली रास्ते गुरुवार की दोपहर मुंबई पहुंचे छात्रों का अपनी मातृभूमि पर कदम रखना मानो किसी सपने का साकार होने सा लम्हा रहा। यूक्रेन की युद्धभूमि में जहां हर ओर हिंसक, तनावपूर्ण और भागमभाग भरी स्थिति है वहां से सकुशल वतन वापसी पर महाराष्ट्र के छात्रों ने जब मातृभूमि पर कदम रखा तो वे सहसा भावुक हो गए। कोई मातृभूमि को नमन करने लगा तो कोई अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो गया। किसी ने रुंधे गले से वतन वापसी पर ख़ुशी जताई तो कोई नम आंखों से देश लौटने की ख़ुशी का इजहार करने लगे।

Post a Comment

0 Comments