भारतीय सदविचार मंच ने किया कुमार बिहारी पाण्डेय तथा पत्रकार विमल मिश्र को पुरस्कृत


मुंबई। मुंबई महानगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा स्थापित-२१वां डाॅ.राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार-२०२१, उद्योगपति, शिक्षाविद्, समाजसेवी कुमारबिहारी पाण्डेय को  और चतुर्थ ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार-२०२१ सुप्रसिद्ध पत्रकार ,लेखक  विमल मिश्र को प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि सांसद गोपाल शेट्टी के सानिध्य में ,संस्था- संस्थापक डाॅ.राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।  सैकडो़ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दहिसर (पूर्व) मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह , उत्तर भारतीय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष आर. एन.सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह,समाजसेवी पंकज मिश्रा,आ.मेडिकल कालेज के संचालक डाॅ.ओमप्रकाश दुबे और अतिथि के रूप में आर.टी.आई कार्यकर्ता अनिल गलगली, जीजाबाई उद्यान(रानी बाग) के मुख्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी,राघवेंद्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार मिश्रा,शिक्षाविद् डाॅ. हृदयनारायण मिश्रा,संस्था के मुख्य संरक्षक हीरामणि पाण्डेय, महानगर के संपादक राघवेंद्रनाथ द्विवेदी,प्रातःकाल के संपादक अरुण उपाध्याय,पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, विनोद यादव ,रविन्द्र दुबे ,प्ररम्भ उत्तर दर्शन के संपादक विनोद हरदत्त सिंह,संस्था- सह संस्थापक दिनेशचन्द्र उपाध्याय, ए.एन.पाण्डेय,संस्था संरक्षक डाॅ.किशोर सिंह ,ब्रह्मदेव सिंह,शिव सेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, समाजसेवी सुभाषचन्द्र उपाध्याय, देवशंकर(बाबा)दुबे,देवेंद्र तिवारी,समाजसेवी अनिरुद्ध पाण्डेय,डाॅ.अमर मिश्रा,लोलारक मिश्रा,ब्रह्मदेव तिवारी,संस्था  कार्यसमिति के सलाहकार श्रीकांत पाण्डेय,इन्द्रमणि दुबे,पत्रकार विनोद यादव, समाजसेवी प्रदीप तिवारी, एडवोकेट बद्रीप्रसाद  पाण्डेय, समाजसेवी,मायाशंकर मिश्रा,अछैबर तिवारी ,ध्रुवनारायण पाण्डेय,आदित्य दुबे,अजय एल.दुबे,श्रीनिवास तिवारी 'विद्रही', कैलास पाठक,कमलेश पाण्डेय,चिन्तामणि पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय,विद्याशंकर चदुर्वेदी और मिथिलेश मिश्रा उपस्थित थे।इस अवसर पर डा.ब्रिजेश पाण्डेय(यूनाइटेड हास्पिटल कांदीवली),डाॅ.ओंकारनाथ मिश्रा(मेट्रोपाॅल हस्पिटल,ठाणे) और प्रेमचन्द (बाबा)तिवारी(सेवारत बी.ई.एस.टी बस परिचालक) को कोविड योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया  डाॅ. राधेश्याम तिवारी द्वारा संकलित पुस्तक शुभ विचार का विमोचन भी अथियों द्वारा किया गया।पुरस्कारमूर्ति कुमारबिहारी पाण्डेय द्वारा एक लाख और संस्था शुभेच्छु संजय सिंह द्वारा एक्यावन हजार रुपये की धनराशि दान के रूप में प्रदान करने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर हास्य रस कवि सुरेश मिश्रा,कवि,गीतकार रासबिहारी पाण्डेय , कवि सुशील दुबे और गायक दीपक खेर द्वारा साहित्यक प्रस्तुति दी गयी। संस्था  कार्यकारिणी के निर्णयानुसार संस्था अध्यक्ष डाॅ.शिवश्याम तिवारी द्वारा भा.स.मंच के विशेष संरक्षक ,उत्तर भारतीय संघ के  यशस्वी पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री आर. एन.सिंह जी की पुण्य स्मृति में आर.एन.सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार आरम्भ करने की घोषणा की गयी, संस्था पदाधिकारी बैजनाथ मिश्रा,महेन्द्रकुमार मिश्रा,गणेश पाण्डेय,राजीव मिश्रा,मनोज चदुर्वेदी,नागेन्द्र मिश्रा,बी.एम गुप्ता,हेमंत पाण्डेय,सुभाष दुबे,शिशिर पाण्डेय,रत्नेश दुबे,कमलाकांत त्रिपाठी,सुर्यप्रकाश मिश्रा,अजय तिवारी,अमित तिवारी,मुकेश मिश्रा,प्रभाशंकर शुक्ला और उमेश सिंह ने आये हुए अतिथियों का सत्कार किया गया।संस्था के महामंत्री ब्रजप्रसाद मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन और उपाध्यक्ष कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।अभी हाल में ही दिवगंत श्री आर. एन.सिंह जी को समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिन का मौन होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात प्रति भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments