भाजपा नगरसेवकों ने डस्टबिन लगाकर मनाया नववर्ष


भायंदर।भारतीय नववर्ष गुडीपाडवा के पावनपर्व पर मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता के मार्गदर्शन में मनपा प्रभाग क्रमांक- 21 के भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक अनिल रावजीभाई वीरानी, नगरसेविका वंदना संजय भावसार और नगरसेविका सीमा कमलेश शाह  के प्रयासों से मनपा आरोग्य विभाग द्वारा , प्रभाग-21 मे  (DUSTBIN)  कचरे का डब्बा लगाने का  किया जा रहा है। और स्थानीय नागरिकों ने इसके लिए भाजपा नगरसेवकों का आभार माना है। नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के अनुसार भारतीय नव वर्ष के प्रथम दिन स्वच्छता विषयक जागरूकता पैदा करने के लिए हम लोगों ने पहले दिन डस्टबिन लगाने का काम शुरू किया है।

Post a Comment

0 Comments