मुंबई। भांडुप (पश्चिम) स्थित जैनम हाल में रविवार, दिनांक 3 अप्रैल 2022 को, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर राष्ट्र धर्म सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन क्षत्रिय सेवा संस्था मुंबई द्वारा किया गया । प्रमुख वक्ता के रूप सर्वश्रेष्ठ विचारक पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय सांसद मनोज कोटक उपस्थित थे।उत्तर भारतीय समाज के आधार स्तंभ ,समाज गौरव एवं उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के लोकप्रिय अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
संस्था अध्यक्ष कुंवर रणंजय सिंह (के. आर .सिंह), महासचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह , सचिव अभिनेश कुमार बेचन सिंह, एस.पी.सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह , अभय सिंह, ओमप्रताप सिंह ,विनोद कुमार दुबे,कन्हैयालाल शर्मा,अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस समारोह में दो हजार से अधिक गणमान्य और जागरूक लोग उपस्थित थे।समारोह की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
0 Comments