मुंबई। मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था की तरफ से आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह 2022 में पत्रकार,नेता और अधिकारियो ने उत्तर भारत के देशी डिश "लिट्टी चोखा"की खूब सराहना किया। इस मौके पर संस्था के तरफ से उपस्थित सभी मान्यवरों का स्वागत सम्मान किया गया।दहिसर पूर्व राजश्री बैंकेट हॉल में मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के तरफ से लगातार तीसरे वर्ष लिट्टी चोखा के साथ होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,भाजपा विधायक सुनील राणे, नार्थ रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवल,जोन 12 के डीसीपी सोमनाथ घार्गे,भाजपा विधायक मनीषाताई चौधरी,महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री असलम शेख,भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली,मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, पत्रकार अनिल पांडे, पत्रकार विनोद यादव, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, युवा भाजपा नेता राम यादव और रेखा यादव,शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर,मनसे उपाध्यक्ष नयन कदम
नगरसेवक कमलेश यादव, उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, गुलाबधर पांडे के साथ डॉक्टर्स,समाज सेवक, वकील मुंबई के अधिकारियों के अलावा विशेष रूप से मुंबई के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित होकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, महासचिव जटाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय मार्गदर्शन शिवशंकर तिवारी,हरीश तिवारी,राजू परुलेकर,राकेश त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह,विनय दुबे,गणेश कवडे,सत्यम सिंह,विभांशु त्रिपाठी,शालिनी सिंह के प्रयास से किया गया था।कार्यकम का सूत्र संचालन साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने किया,विनय शर्मा दीप ने अपनी कविताओ से सबको हँसाने की कोशिश किया।
0 Comments