राम रतन श्रीवास "राधे राधे" को श्री राम साहित्य सम्मान


मुंबई। श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के तत्वाधान में भारत के गौरवशाली अतीत को अक्षुण्ण बनाए रखने आदर्शवाद,अध्यात्मवाद, ज्ञान और साहित्य  के लिए विश्व में अयोध्या की आस्था,भक्तिभाव,संस्कृति को संजोए हुए अयोध्या में 10 अप्रैल रविवार 2022 रामनवमी को प्रतिष्ठित "श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव" का आयोजन किया गया। यह कला, संस्कृति,साहित्य योग आदि उत्सव का पहला संस्करण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर मसौधा अयोध्या में  भगवान राम सभ्य दुनिया के लिए आदर्श विषय के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम माँ सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह (अयोध्या,फैजाबाद),अति विशिष्ट अतिथि महर्षि नवल किशोर दास (महंत राम जानकी मंदिर अयोध्या),एन एच आर सी सी बी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रंधीर कुमार,डॉ ममता मनीष सिन्हा ,कल्याणी झा ‘'कनक'’ राम रतन श्रीवास "राधे राधे" (कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष) साथ ही अन्य प्रसिद्ध कवि और लेखक अतिथिगण मौजूद थे।मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि जिस धरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ उस जगह पर आप सभी साहित्यकार उपस्थित होकर अयोध्या में राम मय वातावरण बनाए रखने में सहायक हुए ।इसके संस्थापक डॉ. सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ ने बताया कि यह उत्सव भगवान राम के जीवन और साहित्य उसके समय को प्रदर्शित करता है ।इस महोत्सव में मुख्य संचालिका ममता मनीष सिन्हा (साहित्य की सखी’ एवं ‘लेडी विद लिटरेचर’ जैसे उपाधियों से सम्मानित बांका बहादुर अरोड़ा भी सहायक संचालन की भूमिका निभाई।इसका आयोजन पी आई यू ट्रस्ट द्वारा किया गया।इस उत्सव में प्रसिद्ध बैंड ‘चेकमार्क’ ने ‘राम गीत’ प्रस्तुत किया। राम पर पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कविता पाठ,पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चा,लेखक का आमना-सामना, साक्षात्कार सत्र, अवध का जीवन और साहित्य इस उत्सव के मुख्य कार्यक्रम रहे।सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।इस श्रेणी में सुरेश सिंह शौर्य प्रियदर्शी,ममता मनीष सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय श्री राम साहित्य सम्मान , राम रतन श्रीवास "राधे राधे"  को "श्री राम साहित्य सम्मान" सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को कवि श्रेष्ठ सम्मान कल्याणी झा "कनक" ,ऋषभ देव,रूद्र अमृत , आर के तिवारी "मतङ्ग", कुसुम सिंह , विनोद कुमार हंसोड़ा,उषा श्रीवास्तव इत्यादि को साहित्य के क्षेत्र में स्तुति सिंह श्रेष्ठ प्रबंधन,नीतू सिंह श्रेष्ठ संयोजन,मंजुषा "राधे", योग के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के छात्र हेमराज श्रीवास- योग क्षेत्र में , राजीव रंजन- व्यंग्य भूषण सम्मान अभिषेक कुमार - भारत साहित्य रत्न सम्मान ,शशि भूषण मिश्रा ' शिवदास निधि श्रीवास्तव. डॉ. बाँका बहादुर अरोड़ा, इत्यादि को सम्मानित किया गया ।आनलाईन के माध्यम से कुवैत से संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’, दोहा, कतर से डॉ. शालिनी गर्ग,उषा श्रीवास "वत्स" (मस्तुरी बिलासपुर ) और दुनिया भर के अन्य प्रसिद्ध कवि, लेखक भी शामिल हुए। मंच के संस्थापक शौर्य ने आभार व्यक्त कर सभा समापन की घोषणा किया। श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के लिए भारत और विदेशों के नागरिक बहुत उत्साहित रहे यह खबर मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments