विरार। हिंदी भाषी विकास मंडल द्वारा राजलक्ष्मी गार्डन विरार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक नेता उपेन्द्र राय को ठाणे जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष काशीनाथ पाटिल, वसई- विरार महानगरपालिका के प्रथम सभापति व नगरसेवक भरतभाई मकवाना व पूर्व नगरसेवक व हिंदी भाषी विकास मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।इस समारोह में वसई- विरार महानगरपालिका के प्रथम महापौर राजीव पाटिल , शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के.पी.सिंह चौहान, कार्याध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मिश्र , महासचिव प्रिंसिपल अशोक सिंह व कोषाध्यक्ष अशोक पाठक , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्राचार्य पं.बंशीधर शर्मा व अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित हजारो महानुभावों को गीत संगीत के बादशाह राकेश तिवारी बबलू की टीम ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
0 Comments