संजय ठाकुर के वक्तव्य से मुंबई भाजपा का संबंध नहीं–उदयप्रताप सिंह


मुंबई। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को लेकर ,मुंबई भाजपा के दूसरे प्रवक्ता संजय ठाकुर के वक्तव्य को उनका निजी वक्तव्य बताते हुए कहा कि उनके बयान से मुंबई भाजपा का कोई कोई लेना देना नहीं है। यह उनका निजी बयान है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश का कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक स्थान पर जाकर पूजा पाठ और दर्शन कर सकता है। अतिथि देवो भव, भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा रही है।उन्होंने कहा कि राम भक्त के रूप में मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या में स्वागत है। ज्ञातव्य है कि मुंबई भाजपा प्रवक्ता संजय ठाकुर ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि यदि वे उत्तर भारतीयों से माफी मांगते हैं तो वे खुद अयोध्या में उनका स्वागत करेंगे। उदयप्रताप सिंह ने कहा कि यह उनका निजी बयान है ।इसे मुंबई भाजपा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments