जौनपुर। जनपद जौनपुर शहर के नजदीक ग्राम फूलपुर के उत्कृष्ट कवि,शिक्षक स्व. दीप नारायण शर्मा के सुपुत्र,मां शांति देवी के आंचल में पले बढ़े कवि विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित मतगयंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिपादित,इण्टरमीडिएट की पाठ्य पुस्तक हिन्दी का नगीन प्रकाशन मेरठ के सौजन्य से सर्वेश कान्त वर्मा के लेखन व संपादन में प्रकाशित हुआ है जो रामरति इंटर कॉलेज द्वारिका गंज सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के प्रांगण में सर्वेश कांत वर्मा ने आद्या प्रसाद सिंह "प्रदीप", अनिल कुमार वर्मा" मधुर",आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह "जटायु",डॉ.राम प्यारे प्रजापति, पवन माधव यादव, बृजेश कुमार यादव,डॉ कृष्ण कुमार चतुर्वेदी "मैत्रेय",सुशील कुमार पांडेय "साहित्येन्दु", श्याम नारायण श्रीवास्तव, अजय जयसवाल "अनहद", विजय प्रकाश "रंजन",रमेश चंद्र "नंदवंशी", सी.एल. वर्मा और राज बहादुर "राना", कवियत्री पाण्डेय,रविंद्र कुमार शर्मा दीप सहित शांति दीपनारायण शर्मा,रेनु विनय शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा जैसे प्रमुख अतिथियों के समक्ष सामान्य हिन्दी 11,साहित्यिक हिन्दी कक्षा 11, सामान्य हिन्दी कक्षा 12, साहित्यिक हिन्दी कक्षा 12 की पुस्तकें मेरठ प्रकाशन द्वारा प्रदत लेखक ने विनय शर्मा दीप को सम्मान सहित दिया।
विनय शर्मा दीप ने प्राथमिक शिक्षा इंग्लिश हाई स्कूल मजीवाड़ा ठाणे महाराष्ट्र, इंटरमीडिएट की शिक्षा नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरदा, जौनपुर तथा स्नातक व एम ए (हिंदी) तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर से की। दीप ने काव्य का लेखन जौनपुर से शुरू करते हुए मुंबई के साहित्यकारों में अपना स्थान बनाया। साहित्य सेवा भावना ने इतना प्रबल बना दिया कि मुंबई सहित भारत के अन्य राज्यों में चल रहे साहित्यिक पटलों का मीडिया प्रभारी भी आप हैं। आप साहित्य के क्षेत्र में सैकड़ों सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
दीप जी साहित्य सृजन,समाज सेवा, साहित्य सेवा,मंच संचालन,काव्य पाठ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूचि रखते हैं।विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं ,सोशल मीडिया चैनलों में रचनाएं समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं। कवि विनय शर्मा दीप ने बताया कि हिंदी साहित्य की धरोहर रहे सूरदास,तुलसीदास,मीरा,रसखान जायसी,हरिऔध,निराला,महादेवी वर्मा आदि के साथ-साथ जौनपुर के उत्कृष्ट कवि श्रीपाल सिंह क्षेम को पढ़कर एवं डॉ दिनेश प्रताप सिंह,डॉ जितेंद्र पांडे, प्रोफेसर अवनीश कुमार दीक्षित,वफा सुल्तानपुरी,डॉ शैलेश वफा,आर पी सिंह रघुवंशी,कमलेश पांडे तरुण, उमेश मिश्रा,अनिल कुमार राही, उमाकांत वर्मा,शिव कुमार वर्मा, जवाहरलाल निर्झर,स्व.शीतला प्रसाद निराला,एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव, प्रोफेसर आर एन सिंह,डॉ पी सी विश्वकर्मा,मैकस आजमी,नंदलाल क्षितिज,संजय द्विवेदी,अशोक मिश्रा, उबैद आज़मी,उमेश चंद्र शुक्ला रासबिहारी पांडे,देवराज मिश्र,नागेंद्र नाथ गुप्ता,रामजीत गुप्ता, एन बी सिंह नादान, राज बुंदेली,भूदत्त शर्मा,रेखा किंगर रोशनी, शिल्पा सोनटक्के, गोविंद नारायण शांडिल्य,चंद्र देव दीक्षित चंद्र, टी आर खुराना,भुवनेंद्र सिंह बिष्ट,डंडा लखनवी,आर पी ठाकुर,जी एल गांधी, राम बहादुर अधीर पिण्डवी,भानु प्रताप पंकज, अनिल कुमार वर्मा कौशल,एडवोकेट चैतन्य चेतन,सर्वेश कांत वर्मा,पवन कुमार पवन,रमेश चंद्र नंदवंशी, एडवोकेट अनिल शर्मा,निरंजन सेन, माथुरकर जबलपुरी,प्रेम कुमार मुफलिस,लक्ष्मण शर्मा वाहिद, लोकनाथ तिवारी अनगढ़,विधु भूषण त्रिवेदी,शिवपूजन पांडे,श्री हरि वाणी, सत्यदेव विजय,सागर त्रिपाठी,उमेश शुक्ला विदेह,हौसला प्रसाद अन्वेषी, श्रीधर मिश्रा,स्पर्श देसाई,बेबाक जौनपुरी,त्रिलोचन सिंह अरोड़ा,दिनेश बैसवारी जैसे साहित्यकारों को सुना और आप सभी के आशीर्वाद के साथ विशेष सहयोग रहा।विनय शर्मा दीप ने संपादक द्वारा प्रदत्त पुस्तक स्वयं ग्रहण करते हुए अपनी मां शांति देवी को भी सम्मान देकर साहित्य समाज परिवार के साथ जौनपुर जनपद को गौरवान्वित किया है। दीप ने कहा मेरी सारी मंगलकामनाएं और सुभेच्छाएं विद्यार्थियों के लिए समर्पित हैं।
0 Comments