मुंबई। ठाणे जिला के समीप कलवा शहर के निवासी एवं मुंबई ,नवी मुंबई,ठाणे शहर के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में संचालित साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर साहित्य की सेवा करने वाले विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित मतगयंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में समावेश होने की खबर सुनकर साहित्यिक संस्थाओं के अतिरिक्त समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। यह खबर उत्तर भारतीय एकता मंच ठाणे जिला के पदाधिकारियों को मुंबई के उत्कृष्ट क्राइम पॉइंट के पत्रकार महेंद्र मणि पांडे द्वारा ज्ञात होते ही कवि विनय शर्मा दीप को आमंत्रित किया जहां उनका अभिनंदन सुप्रसिद्ध शिव मंदिर प्रांगण मनोरमा नगर ठाणे पश्चिम में किया गया।विनय शर्मा दीप के अभिनंदन के साथ साथ उत्तराखंड शिवसेना संपर्क प्रमुख महावीर पैन्यूली जी के 67वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। साथ साथ महावीर जी की जन्मदिन के उपलक्ष में रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का वाचन भी हुआ तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जहां पदाधिकारियों ने उनकी शतायु होने की कामना करते हुए आजीवन स्वस्थ रहने की भी कामना की। दीप जी का सम्मान उत्तर भारतीय एकता मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी महावीर पैन्यूली, शशि यादव (शिवसेना उत्तर भारतीय नेता), श्रीकांत दुबे (भाजपा प्रवक्ता उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश),नागेंद्र मिश्रा,गुरु कृपाल शर्मा एवं राजेश पाल के अतिरिक्त कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दीप जी को सम्मान देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद भी दिया और कहां हमारे बीच ऐसे कलमकार को पाकर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।
0 Comments