सुशासन पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई डॉ मंजू लोढ़ा


मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 8 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पर्व के तहत, मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन से आज शारदा मंदिर स्कूल में कोविड योद्धाओं का पुष्प और सम्मान पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। सभी का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में समाजसेविका व लेखिका डॉ.मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा  विशेष रूप से उपस्थित रही। इनके अलावा दक्षिण मुंबई जिल्हाध्यक्ष शरद चिंतनकर, मंडल अध्यक्ष विनय अंतरकर ,अजय चौरसिया,दक्षिण मुंबई महिला मोर्चा अध्यक्षा रचना शिरसाट , दक्षिण मुंबई महिला मोर्चा महामंत्री नीता मुंजनी , मलबार हिल महिला मोर्चा महामंत्री भाविका सालवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments